पटवारी भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर लगाए जैमर
बीकानेर | राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 13 फरवरी को होने वाली सीधी भर्ती पटवारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
जिला समन्वयक एडीएम प्रशासन हरिप्रसाद पिपरालिया के मुताबिक जिले में पंजीकृत 24011 अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक जिले में 82 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए है। वहीं परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व अभ्यर्थी को संबंधित केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। बॉन पेन, प्रवेश पत्र सहित पहचान पत्र और एक फोटो अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए 17 उड़नदस्ते और 17 उप समन्वयक दल गठित किए गए है।