बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के
बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में धरणीधर खेल मैदान पर खेली जा रही सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कल सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रथम सेमीफाइनल श्री सेन समाज और कुम्हार क्लब और दूसरा मैच जैन यूथ फाउंडेशन जैन समाज और गुरु जम्भेश्वर क्लब विश्नोई समाज के बीच होगा। फाइनल मैच 14 फरवरी को खेला जाएगा। आज क्वार्टर फाइनल में श्री सेन समाज ने लौहार कालोनी रेंजर्स मुस्लिम समाज को तथा जैन यूथ फाउंडेशन ने पीपा क्षत्रिय समाज को हरा दिया। नीरज मारू मयंक को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
श्री सेन समाज और जैन यूथ फाउंडेशन सेमीफाइनल में