पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | वाल्मीकिसमाज के तत्वावधान में शिव कुमार चांवरिया की

बीकानेर | वाल्मीकिसमाज के तत्वावधान में शिव कुमार चांवरिया की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वाल्मीकिसमाज के तत्वावधान में शिव कुमार चांवरिया की याद में वाल्मीकि युवा एकता परिषद द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अध्यक्ष सुनील चांवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका फाइनल मुकाबला विनोबा बस्ती जूनियर आैर भीनासर बस्ती के बीच खेला गया। मुकाबले में विनोबा बस्ती जूनियर ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन करने वाले कपिल जावा को मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ सीरिज कपिल राजकुमार जावा को दिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद थे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों काे मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विनोबा बस्ती जूनियर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

खबरें और भी हैं...