स्वच्छता प्रहरी संस्थान को दो वाहन भेंट
बीकानेर | आरएसवीविद्यालय समूह द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्र सहायक विद्यालय समिति द्वारा एक लाख रु एवं समूह द्वारा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों द्वारा एकत्रित राशि से खरीदे दो स्वच्छता वाहन स्वच्छता प्रहरी संस्थान को प्रदान किए गए। समूह के समस्त विद्यालयों आरएसवी उच्च मा. विद्यालय जय नारायण व्यास कालोनी, आरएन आरएसवी करणी नगर, लालगढ़, एनएन आरएसवी मरू धर कालोनी, राष्ट्रीय सहायक उच्च मा. विद्यालय रोशनी घर चौराहा एवं बाल निकेतन स्कूल रानीबाजार के सभी छात्रों एवं प्रबंध समिति द्वारा स्वच्छता अभियान में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम जेएनवी कालोनी स्थित आरएसवी में सांसद अर्जुनराम मेघवाल के आतिथ्य में हुआ। इनके सहित अन्य स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के अतिथियों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कचरा संग्रहण वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करती सिद्धिकुमारी।