पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Air Force Plane Crash In Bikaner Rajasthan

गणतंत्र दिवस अभ्यास के दौरान जगुआर क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर/गजनेर. भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर बुधवार की रात अक्कासर और भोलासर गांव के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान टू सीटर था। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। गिरने से उनके मामूली चोटें आई हैं। घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। विमान गणतंत्र दिवस पर फ्लाई पास्ट के अभ्यास पर था।
हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ। जगुआर अभ्यास के दौरान वापस लैंडिंग के लिए नाल एयर बेस लौट रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। विमान टू सीटर था। पायलट और को-पायलट को गड़बड़ी का अंदाजा हो गया था। उन्होंने इजेक्ट कर स्वयं को विमान से अलग कर लिया। विमान भोलासर और अक्कासर के बीच नारायण राम मेघवाल के खेत में गिरा। उसका मलबा करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलने के बाद वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ब्लैक बॉक्स की खोजबीन देर रात तक जारी थी।
फोटो : विनोद मोदी
आगे की स्लाइड्स में देखें खास तस्वीरें