पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुफ्त इलाज पर दो माह में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दो माह में पीबीएम हॉस्पिटल ने मुफ्त इलाज पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इसकी पहली किश्त के रूप में हॉस्पिटल को आठ लाख रुपए का भुगतान मिला है। प्रक्रिया ऑन लाइन होने से शेष भुगतान भी जल्द मिलने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर.पी.अग्रवाल ने बताया कि 13 दिसंबर को भामाशाह योजना सरकार ने लांच की थी। तब से अब तक 1433 रोगियों के इलाज का एक करोड़ 40 लाख रुपए क्लेम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को भेजा गया है। पहली किश्त हाल में मिली है। प्रक्रिया ऑन लाइन हो चुकी है। इसलिए अब क्लेम के 21 दिन में ही भुगतान मिल जाएगा। सरकार कंपनी को एडवांस में पैसा जमा करा चुकी है।
अग्रवाल ने बताया कि कैंसर अस्पताल में दूसरे राज्यों से उपचार के लिए आने वाले रोगियों से लिए जाने वाले शुल्क को लेकर शनिवार को चिकित्साधिकारियों की बैठक ली गई। इनका पैसा फिलहाल कैंसर सोसायटी में ही जमा हो रहा है। इस पैसे को मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में जमा कराने को लेकर राज्य सरकार से मार्ग दर्शन मांगा जाएगा।
खबरें और भी हैं...