पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देशद्रोहियों को सदबुद्धि के लिए किया हवन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर इकाई की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशद्रोहियों को सदबुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया। प्रदेश सहमंत्री सुनील मेघवाल के नेतृत्व में दिल्ली जेएनयू विश्वविद्यालय में आतंकी अफजल गुरु की बरसी मनाने, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने कश्मीर को भारत से अलग बताने वाले वामपंथी संगठनों देशद्रोहियों को सदबुद्धि देने की कामना हवन में दी गई आहूतियों के साथ की गई।
इस अवसर पर लोकेश बदलिया, संदीप मेघवाल, सुनील जागा, राजेश जयपाल, मदन बारोटिया, संजय बिश्नोई, भानू सैनी, तेजपाल मीणा, सुनील कोलासर, सुनील लंगा, सत्येंद्र व्यास, दीपेश सिंह, होमदत्त शर्मा, कुलदीप राठौड़, कर्मेश चारण आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...