नापासर। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के रामसर गांव में स्कूल से घर जा रही आठवीं कक्षा की छात्रा को दो युवक जबरन खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
एसएचओ कैलाश बिश्नोई ने बताया कि रामसर गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को सायंकाल चार बजे वह सरकारी स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में गांव में रहने वाले मनोज जाट और अनिल जाट ने उसे रोक लिया। दोनों युवक छात्रा को जबरन खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त फरार हो गए। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। शनिवार को उसके पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। छात्रा का मेडिकल बोर्ड से मुआयना करवाया गया है। मामले की जांच सीओ सदर नसीमउल्लाह करेंगे।