पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से कचरे में उठा लाए ग्रेनेड, फटने से गई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. गजनेर रोड पर कृष्णा विहार कॉलोनी स्थित बाड़े में ग्रेनेड सेल फटने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सीओ सदर प्रेमदान चारण ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में स्क्रेप उठाने का ठेका है।
वहां से स्क्रेप गजनेर रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी के एक बाड़े में इकट्ठा किया गया था। वहीं एक मकान भी बन रहा है जहां पांच लोग पीओपी करने आए हुए थे और वहीं रहते थे। गुरुवार को सुबह करीब 9.30 बजे इन लोगों ने बाड़े में चूल्हा जला रखा था।दो लोग उसके पास थे और तीन लोग कमरों में थे।
इस दौरान वहां रखा ग्रेनेड सेल फट गया जिससे यूपी के आजमगढ़ में भंदूली निवासी बृजेश (18) पुत्र श्यामकुंवर की मौत हो गई और आजमगढ़ में फुरसना निवासी धीरज भारद्वाज (25) पुत्र सतीराम की जांघ में छर्रा लगा जिससे वह घायल हो गया। इत्तला मिलने पर गंगाशहर पुलिस थाने के एसएचओ सुभाष कच्छावा मौके पर पहुंच गए।
घायल धीरज को तनवीर मालावत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बृजेश के भाई शैलेश की रिपोर्ट पर गंगाशहर थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4.07 करोड़ रुपए का स्क्रेप का ठेका एक अक्टूबर, 13 से 30 सितंबर, 14 तक का है जो 20 सितंबर, 13 को रिन्यू हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...