रणथंभौर नेशनल पार्क में भ्रमण के लिए जाती सोहा अली खान, शर्मिला टेगौर और पीछे बैठे कुणाल।
सवाई माधोपुर (राजस्थान). बीते जमाने की नामी हीरोइनशर्मिला टैगोर का 71वां जन्मदिन सोमवार को रणथंभौर में मनाया गया। बेटे
सैफ अली खान, बहू
करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली खान और होने वाले दामाद कुणाल खेमू उनके साथ थे। पूरे परिवार ने होटल के गार्डन में फायर कैंप किया, शैम्पेन पी और फिर केक काटा गया।
सादगी से मनाया बर्थ-डे
सोमवार की शाम रणथंभौर भ्रमण से आने के बाद सभी लोग होटल के लॉन में जमा हुए। वहां फायर कैंप का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने अपने-अपने तरीके से शर्मिला को बर्थ-डे की बधाई दी। इसके बाद शैम्पेन की बोतल खोल कर खुशी का इजहार किया गया।
सैफ-करीना आयोजन की तैयारियों में रहे व्यस्त
शर्मिला इन दिनों राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में हैं। वह रविवार को भी बेटे-बहू के साथ पार्क घूमने गई थीं और सोमवार को भी गईं। हालांकि, सोमवार को करीना और सैफ उनके साथ नहीं थे। वे होटल में ही रहे और शाम के आयोजन की तैयारियों में व्यस्त रहे।
सैफ-करीना ने किया था सरप्राइज बर्थ-डे प्लान
फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को
हैदराबाद में हुआ था। 8 दिसंबर 2014 को 70 वर्ष पूरे कर चुकी शर्मिला के इस बर्थ-डे को यादगार बनाने के लिए उनके बेटे सैफ अली एवं बहू करीना ने उनके लिए सरप्राइज बर्थ-डे प्लान किया था।
रणथंभौर नैशनल पार्क
रणथंभौर नैशनल पार्क माधोपुर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां चारों तरफ जंगल और बीच में पहाड़ है। यहां पर टूरिस्ट बहुत करीब से शेर, हाथी समेत कई जानवर देख सकते हैं। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान अरावली और विंध्य की पहाडि़यों के बीच बसा एक
खूबसूरत स्थान है। राजस्थान में स्थित इस उद्यान का नाम यहां बने रणथंभौर किले के नाम पर रखा गया है।
आगे की स्लाइड में देखें रणथंभौर भ्रमण के दौरान सेलिब्रिटीज की कुछ खास तस्वीरें..