भरतपुर| विकलांगएकता संघ समिति द्वारा निशक्तजन रोजगार शिविर का आयोजन
भरतपुर| विकलांगएकता संघ समिति द्वारा निशक्तजन रोजगार शिविर का आयोजन विकलांग एकता संघ समिति कार्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवर एसएचओ रामअवतार मीना थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा मनोनीत पार्षद जगत सिंह गुर्जर थे। अध्यक्षता विकलांग एकता संघ समिति जिलाध्यक्ष पालवेन्द्र सिंह ने की इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, शालू, ओपी गुर्जर आदि ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं , 50 आवेदन ऋण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के भरवाए गए तथा 40 आवेदन रोडवेज पास के भरे गए। इस अवसर पर सचिव सुनील तिवारी,कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में निशक्तजन मौजूद थे।
शिविर में निशक्तजनों ने भरे आवेदन