पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल एप से अपडेट होंगी वैक्सीन रिपोर्ट

मोबाइल एप से अपडेट होंगी वैक्सीन रिपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नवजात शिशु को लगाए जाने वाले जीवन रक्षक वैक्सीन के लिए रियल टाइम टेंपरेचर एवं स्टॉक की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से भी अपडेट की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते प्रोग्राम प्रोजेक्ट आफिसर डा. अजय वर्मा एवं प्रेम कमल ने बताया चिकित्सा विभाग द्वारा युनाइटेड डवलपमेंट प्रोग्राम के सहयोग से एक नया मोबाइल एप ई-विन तैयार किया गया है। यह मोबाइल एप जिले के सभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत कोल्ड चेन हेंडलर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस एप में हेंडलर्स प्रतिदिन वैक्सीन की उपलब्धता एवं वितरित की गई वैक्सीन की मात्रा को दर्ज करेंगे। इससे वैक्सीन का सही रखरखाव गुणवत्ता कायम की जा सकेगी। इस एप में कोल्ड चेन पर कड़ी नजर रखने की व्यवस्था की गई है।

कुष्ठरोग का दिया प्रशिक्षण

जनानाअस्पताल के कान्फ्रेंस हाल में शुक्रवार को दो दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर राज्य कुष्ठ नियंत्रण ईकाई जयपुर से आए कुष्ठ रोग सलाहकार डा. सीपी अरोड़ा तथा कुष्ठ रोग प्रशिक्षक दिनेश चन्द शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों को कुष्ठ रोग बीमारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

खबरें और भी हैं...