भरतपुर-धौलपुर के छात्रों को यह मिलेगा फायदा
आने वाले दिनों में भरतपुर में संचालित ब्रज विश्वविद्यालय में भी परीक्षाओं को आयोजन होना है। राज्यपाल के आदेश के कारण यहां पर भी विश्वविद्यालय को सभी प्रकार की आंसर सीट वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसका सीधा लाभ भरतपुर और धौलपुर के सैकड़ों कॉलेज में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को होंगे। अब हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी परीक्षा के बाद आंसर सीट चैक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को यह पता चल जाएगा कि उन्होंने जो पेपर में लिखा है, उसमें कितने सही है और कितना गलत। साथ ही अपने उत्तर के आधार पर विद्यार्थी अपने नंबरों का भी आकलन कर सकेंगे। यदि विद्यार्थियों की ओर से स्वयं आकलित नंबरों से ज्यादा कम आएंगे तो ही जांच कराने की जरूरत होगी।