जिला प्रमुख के खिलाफ दर्ज चुनाव याचिका का निस्तारण 6 माह में करंे
हाईकोर्टने अधीनस्थ अदालत को जिला प्रमुख के खिलाफ चल रही चुनाव याचिका का निस्तारण छह माह में करने के आदेश दिए हैं। जिला प्रमुख बीना सिंह के खिलाफ जिला परिषद वार्ड संख्या 10 की डॉ. सुलभा सिनसिनवार ने दायर की चुनाव याचिका सीनियर सिविल जज के यहां विचाराधीन है।
परिवादी सुलभा सिंह के अनुसार हाईकोर्ट ने सीजेएम को निर्देशित किया है कि चुनाव याचिका की सुनवाई प्रतिदिन की जाए। विपक्षी बीना सिंह यदि किसी भी प्रकार की कोई प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्रार्थना करती है तो उसका निस्तारण तीन दिन में ही किया जाए। जिससे जल्द फैसला हो सके।
यदि प्रार्थना पत्र विपक्षी केवल समय खराब करने के उद्देश्य से देता है तो भारी कास्ट विपक्षी पर लगाते हुए तीन दिन में निस्तारण करें। किसी भी परिस्थिति में अधिकतम छह महीने से ज्यादा समय निस्तारण में नहीं लगे। आगामी पेशी 16 फरवरी को है।