पटवारी परीक्षा देने आए परीक्षार्थी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
भरतपुर | पटवारीकी परीक्षा देने आए परीक्षार्थी की शनिवार रात करीब 7 बजे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
जीआरपी थाना के हैडकांस्टेबल घनश्याम ने बताया कि टीका वाली ढाणी बांदीकुई निवासी 24 वर्षीय नवीन पुत्र मोहनलाल सैनी पटवारी भर्ती परीक्षा देने आया था। परीक्षा देने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर वापस बांदीकुई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी रेल लाइन पार करते समय आगरा की ओर से तेजी से आगे जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी टक्कर मारती हुई तेज स्पीड में आगे निकल गई। इस घटना के बाद मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा पिता को सूचना दे दी है। उनके आने पर रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नवीन के साथ उसके मामा का लड़का अशोक राकेश कुमार भी परीक्षा देने आए थे।