आरपीएससी में अब ऑनलाइन परीक्षा
भरतपुर. आरपीएससीभविष्य में ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा कराने की तैयारी में जुटी है। इतना ही नहीं अब यूपीएससी की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन किए जाएंगे। ताकि तो पेपर प्रकाशित होगा और ही उसके लीक होने की संभावना रहेगी। एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर आए आरपीएससी के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र आउट होने से आरपीएससी पर प्रश्न चिन्ह लगा है।
लेकिन सरकार ने जब से ललित के पंवार को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाया है, तब से एेसी घटनाओं पर अंकुश लगने लगा है। विवादों से बचने के लिए देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं आंसर की तैयार कराई जाएगी। ताकि विश्वसनीयता पूरी तरह कायम रहे। पत्रकार वार्ता से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री शिवराज तमरोली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रारह, प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा आदि थे।
आरपीएससी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने दी जानकारी