पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 5 मामलों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5 मामलों का निस्तारण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत में 200 प्रकरण निस्तारित

भरतपुर| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को मुख्यालय सहित उपखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों में जिले में 242 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया।

चैक अनादरण बैंक से सम्बन्धित दावे के 20 मामलों में पक्षकारों के मध्य राजीनामा कराया गया। इसी तरह प्री लिटिगेशन के 222 प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण कराया गया। इनमें 92 लाख 68 हजार 982 रुपए की समझौता राशि तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी जितेन्द्र सिंह, संतोष अग्रवाल,महावीर महावर आदि मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णकालिक सचिव संदीप ने बताया कि अदालत में उपस्थित रहकर पक्षकारान में राजीनामा कराने में सहयोग किया।

रूपवास|तालुकाविधिक सेवा समिति के तत्वाधान में 138 एन आई एक्ट प्रि -लिटिगेशन से संबंधित मुकदमों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन हुआ।

वैर. लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करते अधिकारीगण।

खबरें और भी हैं...