भरतपुर के संस्थापक सूरजमल के जन्म दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
भरतपुर| अनेकसंगठनों ने भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल के जन्म दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया।
महाराजा सूरजमल फाउण्डेशन की ओर से भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल जन्म दिवस ट्रेफिक चौराहा पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह फौजदार की अध्यक्षता में मनाया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बीना सिंह थीं। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर दुग्ध दही का अभिषेक किया गया तथा मूर्ति पर फूल मालाएं अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्रपाल सिंह बिल्लू आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह सिनसिनवार ने किया।
अखिल भारतीय युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल गोयल के नेतृत्व में मथुरा गेट स्थित हनुमान पार्क में महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गाडिय़ां लुहारों को फल वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल वीर योद्धा थे। इस अवसर पर भूपेन्द्र शर्मा, संजय दिवाकर, विशाल शर्मा आदि मौजूद थे। भरतपुर यूथ फेडरेशन की ओर से महाराजा सूरजमल का जन्म दिवस अध्यक्ष प्रभात धनकर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह, जतन धनकर, जीतेन्द्र ठेनुआ आदि मौजूद थे।