मन से सेवा कार्य करने का संकल्प दोहराया
लायनेसक्लब कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक शनिवार को शिव विलास पैलेस होटल में हुई। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा मधू आर्य ने की। मुख्य अतिथि प्रांतपाल ललिता मेहता और बहु प्रांतीय अध्यक्षा रक्षा मेहता थीं। सभा में मध्य प्रदेश और राजस्थान के करीब 110 सदस्य शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्षा मधु आर्य ने अपने उद्बोधन में प्रांत की सभी कार्यकारिणी सदस्याओं का भरतपुर में स्वागत किया एवं सभी को सेवा कार्यों में पूर्ण निष्ठा से करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रांतपाल ने अपने उद्बोधन में लायंस एवं लायनेस को एकजुट होकर सेवाकार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका लायनेस रजनी अग्रवाल थीं। संचालन सुमन अग्रवाल ने किया। प्रांतीय सचिव ने गत सभा की कार्रवाई पढ़ी एवं प्रांत की सभी क्लबों की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। सभा में लायंस क्लबों के अध्यक्ष सचिव अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
भरतपुर। लायनेस क्लब की कार्यकारिणी में उपस्थित अतिथि।