अंचल की खेल खबर
कबड्डी में मूढौता की टीम विजेता
जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
नेहरूयुवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन गिर्राज सिंह ततामड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान मुख्तार सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि उपसरपंच लक्ष्मण सिंह इंदौलिया थे। कबड्डी में मूढौता प्रथम, वॉलीवाल में बसुआ प्रथम, रस्साकसी में गांव चितौकरी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
जबकि 100 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, रिंकू ने द्वितीय, 400 मीटर में जीतेन्द्र प्रथम मनोज द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में रामवीर प्रथम एवं हरवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। संचालन जगदीश सिंह डागुर ने किया।
राजस्थानटीम ने हैदराबाद को हराया
रुदावल| एसबीस्कूल नगला तुला में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान हैदराबाद टीम के मध्य मैच हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत दर्ज कराई। जिसमें सौरभ मैन ऑफ दा मैच रहे। एम्पायर छगन गुर्जर रहे। उपप्रधान सत्यप्रकाश गुर्जर प्रधानाध्यापक बबलू मीणा ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
भरतपुर। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से गांव मूढौता में उपस्थित कबडडी की टीम।