बजरंग दल ने देश विरोधी गतिविधि पर जताया विरोध
भरतपुर| बजरंगदल के जिला संयोजक लखन शर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन सोन की बगीची पर किया गया। बैठक में जेएनयू दिल्ली के छात्रों द्वारा भारत विरोधी गतिविधि किए जाने पर बजरंग दल ने विरोध किया। सह विभाग संयोजक अमित चौधरी ने कहा कि जेएनयू के कुछ छात्रों द्वारा की गई देश विरोधी घटना से पूरा देश शर्मिन्दा होता है तथा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब होती है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को ऐसी बयान शोभा नहीं देते है। जिनसे देश को शर्मिंदा होना पड़े। पूर्व में भी इनके द्वारा ऐसे बयान दिए गए है।
जिला संयोजक लखन शर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे देशद्रोही के खिलाफ कार्यवाही में देरी कर केजरीवाल अपनी देशभक्ति पर खुद ही सवाल कर रहे हैं। जिला सह संयोजक कुलदीप जघीना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक उन देशद्रोहियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बैठक में अंकित सिंह, बाला जघीना, निक्की चौधरी, अंकित सिंह, भुवनेश चौधरी, रामेश्वर जघीना, गंगा सोगरवाल, भीम सिंह, लवी शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार आदि मौजूद थे।