जनसतर्कता समिति भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएगी आवाज
भरतपुर | राष्ट्रीयजनसतर्कता समिति की बैठक बुधवार को ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में महामंत्री महेश चंद सिंघल ने पिछली बैठक की कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया। इस मौके पर समिति के सदस्य बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।