पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप पलटी, एक महिला की मौत अन्य घायल

जीप पलटी, एक महिला की मौत अन्य घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर|अछनेरा-भरतपुर मार्गपर अछनेरा के पास तुर्किया नहर के पास बाइक को बचाने के चक्कर में डग्गेमार जीप असंतुलित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य कई लोग घायल हो गए। घायलों में से चार लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को आगरा ले जाया गया है।

घटना बुधवार दोपहर की है। जीप अछनेरा से भरतपुर रही थी। जिसमें सवार चक दौलतपुर निवासी 47 वर्षीय पार्वती प|ी नबाव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे आरबीएम अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा घायल हुई अभोर्रा निवासी 50 वर्षीय वीरवती प|ी हरी सिंह, घुस्यारी निवासी 49 वर्षीय प्रेमवती प|ी साहब सिंह, इकरन निवासी 10 वर्षीय मधु पुत्री प्रीतम सिंह 19 वर्षीय सोनू पुत्र प्रीतम को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि ये लोग जीप में सवार होकर भरतपुर की ओर रहे थे। ज्ञातव्य है कि भरतपुर - अछनेरा मार्ग पर ओवरलोड़ जीप चलती है।

खबरें और भी हैं...