पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरजमल स्मृति मंच ने आरक्षण आंदोलन का किया समर्थन

सूरजमल स्मृति मंच ने आरक्षण आंदोलन का किया समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| भरतपुर-धौलपुरके जाटों को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को महाराजा सूरजमल स्मृति मंच की आयोजित हुई। बैठक में भरतपुर-धौलपुर के जाटों को ओबीसी में शामिल करने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को मंच का खुला समर्थन देने की वक्ताओं ने घोषणा की। इस मौके पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष बबलू अनुज ने जाट युवाओं को अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में आने का आह्वान किया।



बैठक में वीरेंद्र राजौरा, अभिषेक फौजदार, नरेंद्र गहलऊ, सोनू, अनिल गोयल, उज्जवल गोपालिया आदि ने 13 फरवरी को महाराजा सूरजमल के जन्म दिवस पर भरतपुर-धौलपुर के जाटों को एकता बनाए रखने के लिए एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...