पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन के लगेज कोच से दस लाख की दवाएं चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ट्रेन के लगेज कोच से दस लाख की दवाएं चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन धौलपुर पर जीआरपी आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ट्रेन के लगेज कोच से सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। बदमाश मंगलवार शाम 5 बजे हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन से 4 बड़े बैग्स के साथ के प्लेटफार्म नंबर 2 पर उतरे और पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे। इनमें से पुलिस ने गिरोह के सरगना टूडला निवासी मोनू सिंह पुत्र जितेंद्र को पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोरी किए गए दवाइयों के चार बैग्स बरामद किए है, जिनमें बड़ी मात्रा में दवाइयां हैं। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की गई हैं।

जीआरपी पुलिस के अनुसार हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन शाम को प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी थी। ट्रेन के रवाना होने के बाद जीआरपी को सूचना मिली कि 4 व्यक्ति बड़े-बड़े बैग्स लेकर एसएनआर कोच से उतरे हैं। सूचना मिलने पर हैडकांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह आरपीएफ एएसआई ओमवीर सिंह सिपाही ओमवीर सिंह, जे.एस. लवानियां तुरंत एलसी गेट नंबर 4 पर पहुंचे। यहां पर चारों बदमाश बैग्स को लेकर जा रहे थे। पुलिस को सामने देख बदमाश बैग्स छोड़कर भागने लगे। बदमाशों के भागने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी मोनू पुलिस की गिरफ्त में गया तथा अन्य तीन बदमाश भागने में सफल हो गए। घटना के संबंध में आर.आर. कारगो सर्विसेज कम्पनी दिल्ली के राजेंद्र सिंह रावत ने जीआरपी थाना भरतपुर में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उन्होंने दवाईयां निजामुद्दीन से भुवनेश्वर भेजी थी।

पतिके खिलाफ कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज

सैंपऊ| थानाक्षेत्र के गांव घड़ी चटोला निवासी एक महिला ने इस्तगासे के जरिए पतिए देवर और सास के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक दुष्कर्म और जबरन वैश्यावत्ति कराने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पति राकेशए देवर रामहेतए पप्पू और सास शकुंतला एवं राधे नाम के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इंजन के पीछे गार्ड कोच से लगेज कोच में घुसे बदमाश

जीआरपीथाना के पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के अनुसार अभी तक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोनू ने बताया कि वह इंजन के पीछे खाली गार्ड कोच से सीसा तोड़कर लगेज कोच में घुसे थे। जिसमें से उन्होंने दवाइयों के बैग्स चोरी कर लिए थे।

रेलवेकोर्ट में भरतपुर में पेश होगा गिरफ्तार सरगना

गिरफ्तारकिए गए सरगना मोनू को पुलिस रेलवे कोर्ट में पेश करने के लिए बुधवार को जीआरपी थाना भरतपुर लेकर गई। जहां उसे गुरुवार सुबह रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जीआरपी थाना के कार्यवाहक इंचार्ज यशपाल सिंह ने बताया कि अन्य भागे आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...