स्टेशन पर बनेंगी ...
स्टेशन पर बनेंगी ...
एलईडीटीवी के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने प्लेटफार्म पर छोटे एलईडी लगाने की वश्यकता बताई, इससे लोगों को अन्य स्टेशनों की तरह ट्रेनों के बारे में प्लेटफार्म पर ही जानकारी मिल सके। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर, टिकट काउंटर हाल सहित प्लेटफार्मों पर विभिन्न जगह पहाड़, पानी में किलोल करते आकाश में उड़ते हुए पक्षी नजर आएंगे। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के माध्यम से रणथम्भौर स्कूल ऑफ आर्ट सोसायटी सवाईमाधोपुर के पेंटर रेलवे स्टेशन पर पक्षियों की पेटिंग बनाएंगे। यूआईटी के एक्सईएन विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि इस कार्य पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च होगे। कलेक्टर रवि जैन ने बताया कि राज्य सरकार रेलवे बोर्ड ने सवाईमाधोपुर के बाद भरतपुर स्टेशन को भी पेटिंग बनवा कर सुंदर बनवाने का निर्णय लिया है। भरतपुर बड़ा स्टेशन है इसलिए यहां कार्य करवाया जा रहा है।
बजट8 लाख होने...
अन्यमदों में खर्च कर दिए 79 लाख रुपए : इतनाही नहीं गत वर्ष बजट की बजट बैठक में 79 लाख की राशि से स्वीकृत जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, मोबाइल टॉयलेट एवं कंटेनर भी निगम ने गत वर्ष में नहीं खरीदे गए और इस राशि को अन्य मदों में खर्च कर दिया गया। इन सभी बिंदुओं को लेकर प्री बजट बैठक में चर्चा की गई, ताकि 15 फरवरी को आयोजित होने वाली बजट बैठक में ज्यादा हंगामा आदि नहीं हो।
नएबजट में आय के नए उपाय सुझाए : नएबजट में निगम की आय के कुछ नए उपाय भी सुझाए जाने की संभावना है। मुख्य बाजार की अधिकांश दुकानें घरों में बनी हुई हैं, जिन्हें कॉमर्शियल अप्रूवल देकर पैसा जुटाने, निगम क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन को नीलाम कर पैसा जुटाने, डंडे पर आमजन की ओर से किए गए अवैध निर्माणों का नियमन कर निगम के लिए पैसा जुटाने की तैयारी इस बजट में की जा सकती है।
स्कूटीमालगाड़ी से...
मालगाड़ीसे टकरा जाने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तथा स्कूटी उछल कर दूसरी पटरी पर जा गिरी। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी स्टेशन पर रुकी रही। मालगाड़ी से स्कूटी टकराने की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक एसएस जुनैजा, रेलवे इंजीनियर केके सिंह, टीआई बाबूलाल गुर्जर, आरपीएफ थानाधिकारी दिनेश सिंह, बब्बन लाल आदि मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हरीश प्रजापत प्रीतम प्रजापत को गिरफ्तार कर लोगों की जान जोखिम में डालने रेलवे अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
मनाकरने के बावजूद नहीं माने : रेलवेपुल के नीचे काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने स्कूटी से लाइन पार कर रहे लोगों को आवाज देकर चेताया कि ट्रेन सीटी देती हुई रही है। वे रुक जाएं लेकिन उन्होंने उनकी बातें नहीं सुनी तथा स्कूटी मालगाड़ी से टकरा गई। उल्लेखनीय है कि पैदल यात्रियों के अलावा मोटर साइकिल चालक भी सड़क मार्ग से जा कर रेलवे नियमों को उल्लंघन करते हुए पटरी पार कर रहे हैं।
लगायाअवरोध : आरपीएफथानाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद सीपी डब्ल्यूआई को रास्ता बंद करने के लिए कह दिया है। इसके बाद पटरियों पर से वाहन पार हो। इसके लिए अस्थाई अवरोध लगा दिए गए हैं।
सांसदके घर...
तभीनशे में आए लोगों की गाड़ी पहले तो गली के पास दीवार से टकराई और फिर घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे। ये देख लोगों की भीड़ हो गई और दो लोगों को पकड़ लिया। उनसे भीड़ में मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। पीए रज्जन सिंह ताखा ने सेवर थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना को सूचना दे दी। इस पर एसएचओ खटाना मय जाब्ते के तत्काल मौके पर आए। उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी कार को भी थाने ले गए। सेवर थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना ने बताया कि मौके से कूम्हां निवासी ओमवीर सिंह पुत्र श्रीपत जाट नदिया मोहल्ला निवासी नीतेश खंडेलवाल पुत्र भगवत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त थे। इनकी आई-टेन कार को मौके से जब्त कर लिया है।