पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तैयार की जाएगी ग्राम विकास योजना

तैयार की जाएगी ग्राम विकास योजना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तैयार की जाएगी ग्राम विकास योजना

भरतपुर | ग्रामपंचायत रुंध इकरन के अटल सेवा केंद्र पर विधायक विजय बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ग्राम विकास योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गांव बझेरा में विधायक ने अन्नपूर्णा भंडार का लोकार्पण किया। इस मौके पर समग्र ग्राम विकास योजना के पांच घटकों के 60 बिन्दुओं की विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई। विधायक बंसल ने ग्राम बझेरा मे महानरेगा योजना अन्तर्गत परिसंपत्ति निर्माण निधि के इंटरलॉकिंग खरंजे निर्माण कार्य का सत्यापन किया। बाद में गौरव पंथ का अवलोकन किया और नाली निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। बैठक में आदर्श ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी शिवचरन मीणा, बीडीओ डॉ. गोपाल लाल मीणा, बीईईओ रामवीर सिंह ,बीसीएमएचओ डा. सुमीत राज, सरपंच रूपवती, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...