भरतपुर| अखिलभारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनुदेव सिनसिनी ने
भरतपुर| अखिलभारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनुदेव सिनसिनी ने सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में कुलदीप जघीना को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर मनुदेव सिनसिनी ने कहा कि सामाजिक मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इससे समाज में नकरात्मकता आती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप जघीना ने कहा कि सरकार ने अब तक पिछड़ा वर्ग आयोज को वैधानिक मंजूरी नहीं दी है। इससे सरकार की मंशा पर प्रश्न उठता है। इस अवसर पर निरंजन, सिंह, रिंकू सिंह, देवांशु, सुधीर चौधरी, विनीत चौधरी, धीरज जघीना आदि उपस्थित थे।
कुलदीप बने आदर्श जाट महासभा के जिलाध्यक्ष