पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर| ग्रामपंचायत लखनपुर की पंचायत समिति सदस्य सुनीता शर्मा ने

भरतपुर| ग्रामपंचायत लखनपुर की पंचायत समिति सदस्य सुनीता शर्मा ने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| ग्रामपंचायत लखनपुर की पंचायत समिति सदस्य सुनीता शर्मा ने ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिहं राणावत से मुलाकात कर स्वीकृत विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराए जाने की मांग की है। मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि गांव गोठरा, खेरोरा, लखनपुर, भगोरा नगला गोठरा की विद्युत आपूर्ति वर्तमान में वैर बिजलीघर से दी जा रही है। इन गांवों में कृषि विद्युत भार अधिक है, जिससे वर्तमान फीडर गोठरा पर ट्रिपिंग की समस्या पैदा होती है। 24 घंटे में मात्र 5 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि 2011 में यहां निगम द्वारा जीएसएस स्वीकृत किया गया था, लेकिन अभी तक बिजलीघर नहीं बनाया गया है। इस मौके पर उनके साथ मीनाक्षी शर्मा, सुषमा शर्मा, गजेंद्र शर्मा, पंकज कौशिक, महेश, विष्णु आदि मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री से विद्युत सबस्टेशन निर्माण की मांग

खबरें और भी हैं...