पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेस कोड लागू, चुनरी मंगलसूत्र पर रोक नहीं

डेस कोड लागू, चुनरी मंगलसूत्र पर रोक नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | 13फरवरी को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं। यह परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। 4400 पदों के लिए हो रही परीक्षा में भरतपुर में 45 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती परीक्षा के दौरान नकल गिरोह पर पैनी नजर रखने के साथ ही इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।

पेपर आउट होने जैसी स्थिति को रोकने के लिए अब पुलिस थानों की बजाय कोषालयों में पेपर रखे जाएंगे। हर परीक्षा कक्ष में एक की बजाय दो वीक्षक होंगे। इसमें एक सरकारी और एक प्राइवेट होगा।

यह रहेगा ड्रेस कोड

परीक्षाके लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड लागू किया गया है। सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल शर्टमें किसी तरह का बैज आदि नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमें आपत्तिजनक सामग्री आदि छुपाये जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आएं। महिलाएं अपने बालों में रबर बैण्ड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती हैं। परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के समय अभ्यर्थी को अपना स्वेटर, जर्सी उतार कर, सिर से स्कार्फ आदि हटाकर, जूते मौजे उतार कर तलाशी देनी होगी।

एक घंटे पूर्व प्रवेश

परीक्षाके लिए एक घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश लेना होगा। त्रिस्तरीय जांच होगी। परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। रंगीन फोटो, पहचान का एक अतिरिक्त फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी आदि के साथ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, हार्ड बोर्ड, गत्ता एवं क्लिप बोर्ड भी ला सकते हैं।

{ पेपरआउट नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था के तहत पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी होगी।

{अभ्यर्थी को गृह जिले में परीक्षा केन्द्र आवंटित नहीं किया है। नजदीकी जिलों में केंद्र दिया गया।

{परीक्षा केन्द्रों पर आंतरिक सतर्कता दल का गठन होगा। लगभग प्रत्येक 5 परीक्षा केन्द्रों पर सतर्कता दलों की भी नियुक्ति की जायेगी।

{परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी यथा-कागज का टुकड़ा, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, स्केनर, हैंड बैग, घड़ी, पर्स आदि नहीं ले जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...