आरक्षण के लिए जाट महासभा संघर्ष समिति की बैठक
नदबई | जाटमहासभा की बैठक वेयर हाउस रोड के पास आयोजित मुकेश उसरानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता बच्चूसिंह सिनसिनवार ने की। विशिष्ट अतिथि उपप्रधान गोविंद सिंह चौधरी, राकेश फौजदार नरेंद्र सिंह थे।
इसी प्रकार गांव बरोलीछार में जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए जाट संघर्ष समिति के जिला संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा की भरतपुर-धौलपुर के जाटों को भाजपा सरकार की ओर से आरक्षण से वंचित किया गया है। आरक्षण के लिए 13 फरवरी को भरतपुर में आयोजित होने वाले महाराजा सूरजमल जयंती समारोह के दौरान जाट आरक्षण के मुद्दे पर अधिक से अधिक जाटों के भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हुंकार सभा में समाज के लोगों को एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना हैं। बैठक में सुरेंद्र, लखन, राजाराम, चंद्रपाल, सत्यवीर, बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।