सिंचाई के लिए चंबल से पानी देने की मांग
भरतपुर| पूर्वसांसद रतनसिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग की है। जिसे शीघ्र स्वीकृत किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह कर जिले को चंबल का 464 मिलियन क्यूसिक पानी सिंचाई के लिए दिलाने की योजना भी तैयार कराई जिसका जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर लिए। लेकिन स्वीकृति के अभाव में लम्बित हैं।