निशक्तजन रोजगार शिविर 12 को
भरतपुर| विकलांगएकता संघ समिति द्वारा निशक्तजन रोजगार शिविर का आयोजन 12 फरवरी को सुबह 10 बजे सेवर रोड स्थित जैन मंदिर के पास विकलांग एकता समिति में किया जाएगा। समिति जिलाध्यक्ष पालवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में निशक्तजनों को रोजगार के लिए ऋण एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, रोडवेज पास आदि के आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें विकलांग प्रमाण-पत्र, बैक पासबुक,राशन कार्ड,आधार कार्ड,5पांचवीं, आठवीं, 10वीं एवं 12 बीं तक के निशक्तजन आवेदन कर सकते हैं। निशक्तजनों को पांच फोटो विकलांग वाले और 5 फोटो पासपोर्ट साइज(बिना विकलांग के) लाना अनिवार्य है।