हज-आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक
भरतपुर| हजयात्रा-2016के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 15 फरवरी कर दी गई है। साथ ही पासपोर्ट की वैधता अवधि भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां 8 फरवरी तक जारी पासपोर्ट ही मान्य थे, अब ऐसे पासपोर्ट भी मंजूर किए जाएंगे, जो 15 फरवरी तक जारी होंगे। उसके बाद जारी पासपोर्ट वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। साथ ही इन पासपोर्ट की वैधता 10 मार्च 2013 तक होनी अनिवार्य है।