भरतपुर| महात्मागांधी नरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के तहत हुए
भरतपुर| महात्मागांधी नरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के तहत हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण 11 फरवरी को 96 ग्राम पंचायतों में होगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल.आर.गुगरवाल ने बताया कि इस मौके पर ग्राम सभाएं होंगी, जिसमें 1 अप्रैल 2015 से 30 सितम्बर 2015 तक हुए कार्यों का अंकेक्षण के दौरान मिली शिकायतों एवं अन्य बिन्दुओं को ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाया जायेगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।
96 ग्राम पंचायतों में आज से होगा सामाजिक अंकेक्षण