स्टेशन पर बनेंगी घना के पक्षियों की पेंटिंग
जल्दही भरतपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घना के पक्षी नजर आएंगे। सवाईमाधोपुर की तर्ज पर भरतपुर स्टेशन पर भी पेटिंग कर स्टेशन को नया लुक दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को कलेक्टर रवि जैन ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो तीन, वेटिंग रूम का निरीक्षण कर पेटिंग बनवाने वाले स्थानों को देखा।
कलेक्टर ने स्टेशन की ऊबड़ खाबड़ दीवारों को देख कर कहा कि दीवारों पर प्लास्टर रेलवे की ओर से कराया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक, दो के वेटिंग रूम, फुट ओवर ब्रिज पर भी पक्षियों की पेटिंग बनवाने के लिए कहा। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था की सराहना की। शेष| पेज 15
एलईडीटीवी के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने प्लेटफार्म पर छोटे एलईडी लगाने की वश्यकता बताई, इससे लोगों को अन्य स्टेशनों की तरह ट्रेनों के बारे में प्लेटफार्म पर ही जानकारी मिल सके। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर, टिकट काउंटर हाल सहित प्लेटफार्मों पर विभिन्न जगह पहाड़, पानी में किलोल करते आकाश में उड़ते हुए पक्षी नजर आएंगे। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के माध्यम से रणथम्भौर स्कूल ऑफ आर्ट सोसायटी सवाईमाधोपुर के पेंटर रेलवे स्टेशन पर पक्षियों की पेटिंग बनाएंगे। यूआईटी के एक्सईएन विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि इस कार्य पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च होगे। कलेक्टर रवि जैन ने बताया कि राज्य सरकार रेलवे बोर्ड ने सवाईमाधोपुर के बाद भरतपुर स्टेशन को भी पेटिंग बनवा कर सुंदर बनवाने का निर्णय लिया है। भरतपुर बड़ा स्टेशन है इसलिए यहां कार्य करवाया जा रहा है।
भरतपुर. रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते कलेक्टर रवि जैन।