पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर| युवाकल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद

भरतपुर| युवाकल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| युवाकल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गनेशरा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता में रानी, वर्षा, प्रभा, राधा, सपना, चंचल विजेता रहीं। दौड़ में विष्णु ने प्रथम एवं रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक नंद किशोर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं पटका पहनाकर स्मृति पत्र दिए। कार्यक्रम में व्याख्याता अनिल भाटी, उमाशंकर, लोकेंद्र लवानिया, बृज बिहारी, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

खेलकूद में सिद्धि विनायक कॉलेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

खबरें और भी हैं...