छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पड़ोसी को बताया वजह
भरतपुर | पुष्पवाटिकाकालोनी में मंगलवार दोपहर को छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पड़ोसी पुलिस कर्मी के बेटे को मौत की वजह बताया है।
सारस चौकी इंचार्ज पूरन सिंह ने बताया कि पुष्पवाटिका कालोनी निवासी साढ़े सत्रह वर्षीय जया पुत्री देवेंद्र सिंह यहां विदेह कौर कालेज में बीए फाइनल की छात्रा है। उसने दोपहर में घर के अंदर कमरे में छत के पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। वहीं पास में पलंग पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का कारण आकाश चौधरी पर लगाया है। आकाश हलैना थाने के सिपाही राजकुमार का बेटा है। इस संबंध में जया के शेष| पेज 15
छात्रा ने लगाई...
पितादेवेंद्र ने बताया कि आकाश उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पूर्व में 13 जनवरी को एटीएम से निकलवाकर 10 हजार रुपए ले चुका है और बाद में उसने खाते में जमा भी करा दिए। इसके अलावा वह 20 हजार रुपए नकद ले चुका है। इसी के चलते जया को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। जया का रिश्ता तय हो चुका है। घटना के वक्त घर में जया के बाबा थे, जो बाहर धूप में बैठे थे तथा मां सामने ही प्लाट में गाय बांधने गई थी। छोटे दो भाई स्कूल पढ़ने गए थे, जिन्हें लेने के लिए पिता भी स्कूल गए थे।