ब्रज में होली महोत्सव की शुरूआत आज से
भरतपुर| आदिवृंदावन कामवन धाम में शुक्रवार से बसंत पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की धूम शुरू होगी। होली का हुड़दंग चालीस दिवस तक चलेगा। इसी के साथ गोकुल चन्द्रमाजी, मदनमोहनजी, गोविंददेव जी मंदिर में डेढ़ माह से बंद मंगला दर्शनों के साथ अबीर गुलाल फूलों के सुगंधित रंगों के साथ ठाकुरजी को होली खिलाने के दर्शन प्रारंभ होंगे।