भैरवधाम श्यारौली को पदयात्रा रवाना
भरतपुर | भैरवधामकमेटी की ओर से किला स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर परिसर से गुरुवार की सुबह श्री भैरवधाम श्यारौली के लिए पदयात्रा रवाना हुई। बड़ी संख्या में श्री भैरव बाबा के श्रद्धालु जय-जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्यारौली पदयात्रा झील का बाड़ा कैलादेवी, सूरौठ, हिन्डौन, बजीरपुर होते हुए गांव श्यारौली मंदिर प्रांगण में 14 फरवरी तक पहुंचेगी। पदयात्रा में व्यवस्थापक रमन इंदौलिया, ज्ञानेन्द्र सोलंकी, कमेटी सदस्य नर्वान सिंह सिनसिनवार, राकेश रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।