पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बृज उद्योग हस्तशिल्प मेले में विजेता सम्मानित

बृज उद्योग हस्तशिल्प मेले में विजेता सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | जिलाउद्योग केन्द्र की ओर से बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला ग्रामीण हाट में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लालाराम गूगरवाल के मुख्य आतिथ्य एवं पीएनबी के मंडल प्रमुख एमके बोस की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि चंद्रकांत गर्ग थे। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक गजराज सिंह ने मेले की गतिविधियों एवं बिक्री के बारे में जानकारी दी। गूगरवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने मेंहदी एवं रंगोली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला उद्योग अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...