रेलवे हड़ताल के लिए एम्पलाइज यूनियन ने करया मतदान
वेस्टसेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने सरकार की मजदूर विरोधी नीति के विरोध में गुरुवार को 11 अप्रैल से होने वाली हड़ताल के बारे में कर्मचारियों की राय जानी। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों ने सी पीडब्ल्यूआई कार्यालय, टी डीआर कार्यालय, टेलीकॉम, आरआर आई, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, मुडेसीरामपुर, जानन पट्टी, धौरमुई रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों से मतदान कराया। गुरुवार को 485 कर्मचारियों ने मतदान किया। साथ ही बताया गया है कि शुक्रवार को भी हड़ताल के लिए मतदान कराया जाएगा। शाखा सचिव करतार सिंह ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में कर्मचारियों के हित में सुधार किया जाए। मकान किराया भत्ता 30,20 10 प्रतिशत ही दिया जाए, वेतन पुनर्निर्धारण प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर किया जाए। कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस 5 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाए। ट्रैक मेन, गेट मेन, पाइंट मैन, रनिंग सभी रेल कर्मचारियों की आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। सभी भत्तों एवं अग्रिमों को समाप्त करने की सिफारिश को रद्द करने सहित यूनियन की 26 मांगे है। इस मौके पर प्रताप सिंह, अश्वनी शर्मा, अजय चतुर्वेदी, दामोदर सिंह, राजू, मनोज कुमार, वाई के मिश्रा, एल एन लवानिया, रेवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
भरतपुर. रेलवे कर्मचारी हड़ताल के लिए वोट डालते हुए।