आरक्षण पर सरकार का रुख साफ: उसरानी
आरक्षण पर सरकार का रुख साफ: उसरानी
युवाजाट महासभा की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजवेन्द्र धम्मू की अध्यक्षता में किला स्थित नेहरू पार्क में हुई। मुख्य अतिथि जाट महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश उसरानी ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का रूख साफ है और जल्द भरतपुर-धौलपुर के जाटों को सरकार आरक्षण का लाभ दिलाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजवेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण के लिए केबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह भरतपुर-धौलपुर को जाटों की अगुवाई कर रहे हैं और उन्हीं की सिफारिश पर राज्य सरकार की पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। जाटों के पिछड़ेपन के तथ्य जुटाएं और आयोग के समक्ष पेश करें। बैठक में राकेश फौजदार, हरभान सिंह महुआ, गोविंद भगौर और कीर्ति हथैनी ने भी विचार रखे।