- Hindi News
- National
- जयपुर उदयपुर सवाई माधोपुर हिंडौनसिटी | प्रदेशभरमें शनिवार को पटवारी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्
जयपुर/उदयपुर/सवाई माधोपुर/हिंडौनसिटी | प्रदेशभरमें शनिवार को पटवारी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
जयपुर/उदयपुर/सवाई माधोपुर/हिंडौनसिटी | प्रदेशभरमें शनिवार को पटवारी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। हालांकि, कई जगह फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। फर्जी परीक्षार्थियों में एक आईआईटी रुड़की का भी छात्र है। पुलिस का दावा है कि परीक्षा के दौरान बिहार की एक गैंग सक्रिय थी, जिसने कई जगह पैसे लेकर फर्जी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलाई। पुलिस ने जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, हिंडौन और सवाईमाधोपुर में कुल 11 आरोपियों को पकड़ा है।
पटवारी परीक्षा : फर्जी परीक्षार्थियों में आईआईटी छात्र भी, 11 गिरफ्तार