शहर के लिए 150 करोड़ मंजूर
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
अमृतसिटी योजना में शहर का सर्विस लेवल इंप्रूवमेंट करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने वाला है। इसमें कुल 150 करोड़ का प्लान मंजूर हुआ है। पांच प्रमुख कार्यों के लिए डीपीआर बन रही है। राज्य सरकार द्वारा डीपीआर मंजूर करते ही राशि का आबंटन होगा। देश के 100 प्रमुख शहरों को अमृत सिटी बनाने की केंद्रीय योजना में चित्तौड़गढ़ शामिल है। इसमें होने वाले कार्यों पर नगर परिषद बोर्ड ने मुहर लगा दी है। स्वीकृत प्लान में केंद्र राज्य सरकार द्वारा क्रमश: 50 30 प्रतिशत राशि दी जाएगी। शेष 20 प्रतिशत यानी 22 करोड़ रुपए नगर परिषद खर्च करेंगी।
कंसल्टेंट नियुक्त, अन्य शहरों का अध्ययन
^शहरको अमृत सिटी बनाने के लिए मंजूर प्लान के तहत अलग-अलग कार्यों की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके तहत कई अन्य शहरों का भी अध्ययन किया जा रहा है। अरविंदयादव, एक्सईएन नगर परिषद।
10-15 साल के अनुरूप बनेगा प्लान
^अमृतसिटी प्रोजेक्ट में होने वाले कार्य अगले 10-15 सालों को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे। शहर की वर्तमान समस्याओं के साथ भविष्य की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से अगले चार साल में शहर का स्वरूप बदला हुआ दिखने लगेगा। सुशीलशर्मा, सभापति नगर परिषद