बादल सिंह आज लगाएंगे उलटी दौड़
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
उल्टीदौड़ के अंतरराष्ट्रीय धावक बादल सिंह तंवर सोमवार सुबह दुर्ग स्थित विजय स्तंभ से कलेक्ट्रेट चौराहा पर गांधी दांडी स्मारक स्थल तक उल्टी दौड़ लगाएंगे। विजय नवोदय सेवा संस्थान, नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र तथा कला श्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ये दौड़ धावक बादल सिंह तंवर, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को समर्पित महाअभियान में गोसेवा नशा मुक्त हिन्दुस्तान के उद्देश्य से राज्य के 33 जिलों के जिला मुख्यालय से उल्टी दौड़ का आयोजन की घोषणा की गई है। इसके तहत बादल सिंह गोसेवा नशा मुक्त हिन्दुस्तान अभियान का शुभारंभ दुर्ग स्थित विजय स्तंभ से उल्टी दौड़ लगाकर सोमवार सुबह आठ बजे करेंगे। दौड़ के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़ बेगूं, प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, दुर्ग के पार्षद रजनीश भट्ट रहेंगे। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले चोटग्रस्त होने के बावजूद धावक बादल सिंह उल्टी दौड़ की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विजय स्तंभ से कलेक्ट्रेट चौराहा पर दांडी स्मारक तक होगी दौड़