पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से टकराया सिलेंडर भरा ट्रक

ट्रेन से टकराया सिलेंडर भरा ट्रक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा हादसा टला

रतलाम-चित्तौड़गढ़रेल खंड पर मंदसौर जिले के ढोढर रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित गेट पर शनिवार रात गैस सिलेंडर से भरा ट्रक ओखा-नाथद्वारा एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि 10-12 सिलेंडर इंजन में फंस गए और आग पकड़ ली। ट्रेन चालक और परिचालक अचेत हो गए। सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ रेल प्रशासन भी अलर्ट हुआ तथा यहां से मेडिकल रिलीफ दुर्घटना राहत गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया।

दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई। रतलाम चित्तौड़गढ़ से राहत ट्रेनें भेजने का 1.20 बजे मैसेज मिलते ही चित्तौड़गढ़ से 1.40 मेडिकल रिलीफ ट्रेन को रवाना किया गया। कुछ देर बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दुर्घटना राहत गाड़ी को भी रवाना किया गया। ट्रेन चालक दिनेश चतुर्वेदी, अस्सिटेंट ड्राइवर राजेंद्र शर्मा सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गए। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से दोनों को मंदसौर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। ड्राइवर दिनेश चतुर्वेदी ने होश में आने पर बताया ट्रक चालक को हॉर्न बजाकर अलर्ट किया, फिर भी वह नहीं रुका और सामने गया। डीआरएम मनोज शर्मा, सीनियर डीसीएम केके सिन्हा सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर, दुर्घटना के कारण रतलाम-चित्तौड़गढ़ रेल खंड पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन साप्ताहिक ओखा-नाथद्वारा रात 3.40 के स्थान पर साढ़े तीन घंटे देरी से सुबह 6.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंची। चित्तौड़गढ़ से रवाना हुई मेडिकल राहत ट्रेन को पास कराने के कारण भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा देरी से रात तीन बजे चित्तौड़गढ़ पहुंची।

^मेडिकल राहत ट्रेन रवाना करने का मैसेज मिलने के कुछ समय बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य को रवाना किया। ओखा-नाथद्वारा ट्रेन साढ़े तीन घंटे लेट आई। दोनों राहत ट्रेनें सुबह पौने सात बजे तक वापस चित्तौड़गढ़ पहुंची। सुभाषपुरोहित, डिप्टी एसएस चित्तौड़गढ़

दोपहर 3 बजे रतलाम रैफर

रेलवेके सहायक मंडल अधिकारी चित्तौडग़ढ़ आनंद मुटाटकर रविवार सुबह मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर गुलाटी से चालकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोपहर 3 बजे दोनों को रतलाम रेलवे अस्पताल रैफर कर दिया।

िचत्तौड़गढ़ | मंदसौरजिला अस्पताल में उपचाररत हादसे में घायल चालक दिनेश चतुर्वेदी।

िचत्तौड़गढ़ | शनिवाररात ट्रक से उछलकर िसलेंडर कुछ इस तरह ओखा-नाथद्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में घुस गए।

खबरें और भी हैं...