पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओडूंद शिविर में निशक्त दपंती को मिली राहत

ओडूंद शिविर में निशक्त दपंती को मिली राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजा का जन्मोत्सव मनाया

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

पंसक्षेत्र की ओडूंद ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र पर प्रधान की पहल शिविर हुआ। एएसपी राजन दुष्यंत की उपस्थिति में शिविर के दौरान ओडूंद निवासी वृद्ध शंभूलाल गर्ग प|ी काली ने अपनी पीड़ा प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ को बताई। उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी आंख से भी धुंधला दिखता है। प|ी मानसिक रोग से पीड़ित है, ऐसे में घर से निकलना दूभर है। पुत्र की मजदूरी से गुजारा हो रहा है।

प्रधान राठौड़ के आग्रह पर शिविर में मौजूद डाॅ. असलम खान ने दंपती की जांच कर मौके पर ही मेडिकल निशक्तजन प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर में 573 लाभान्वितों को राहत दी गई। एएसपी दुष्यंत प्रधान राठौड़ ने आरोग्य राजस्थान शिविरों श्रम नियोजन कार्ड के बारे में बताया। जिला परिषद सदस्य गायत्री जोशी, पंस सदस्य नेहा जोशी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। बीडीओ सुरेशकुमार बड़ाला ने पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने की बात कही। सरपंच उदय राम सालवी, कश्मोर उपसरपंच कैलाश जाट ने भी संबोधित किया। नोडल प्रभारी महावीरसिंह चौधरी, सचिव दिलीप टेलर, जीएसएस अध्यक्ष चंद्रेश चतुर्वेदी, परथू गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित थे।

चित्तौड़गढ़ | ओडूंदपंचायत के अटल सेवा केंद्र पर शिविर में महिला को प्रमाणपत्र देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...