पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैक्स, लेंपस कार्मिकों ने मीटिंग में भरी हुंकार

पैक्स, लेंपस कार्मिकों ने मीटिंग में भरी हुंकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

राजस्थानसहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई की सभा रविवार को खामका बालाजी स्थान पर सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मणसिंह खोर की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या विशिष्ट अतिथि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल जांगिड़, प्रांतीय महामंत्री नंदाराम चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेवसिंह, बद्रीप्रसाद शर्मा प्रतापगढ़, नंदलाल वैष्णव, भीलवाड़ा के अध्यक्ष, व्यवस्थापक राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ जिले के पैक्स लेंपस के कर्मचारी उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल जांगिड़ ने कहा कि सरकार सहकारिता के त्रिस्तरीय ढांचे को समाप्त कर सुनियोजित तरीके से द्वि स्तरीय कर रही है। पैक्स को समाप्त किया जा रहा है। जबकि ग्राम विकास की आधार कड़ी है।

प्रांतीय महामंत्री नंदराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने पैक्स, लेंपस में कार्यरत कर्मचारियों के नियोक्ता निर्धारण बाबत एक कमेटी भी गठित कर दो माह की समय सीमा निर्धारित की थी। दो माह होने पर भी कमेटी एक मीटिंग नहीं हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेवसिंह ने कहा कि आजादी के 68 साल के बाद भी पैक्स लेंपस में कार्यरत ये कार्मिक को पीएफ, ग्रेज्युटी, रिटायर्ड मेंट बेनीफिट की कोई गारंटी नहीं है। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बद्रीप्रसाद शर्मा ने प्रांतीय संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार से आग्रह किया कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक सहकारी विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कैंपों का बहिष्कार किया जाए। 20, 22 से 24 फरवरी को बैंक की समस्त शाखाओं 25 फरवरी को बैंक के प्रधान कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार असहयोग जारी रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह शक्तावत ने कहा कि पूरे सदन ने निर्णय पारित किया कि प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार जिले में मांगे नहीं मानने पर कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

कर्मचारी संघ की मीटिंग में धरना, प्रदर्शन पर चर्चा

खबरें और भी हैं...