पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा देश का सीमेंट उद्योग: नाहर

चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा देश का सीमेंट उद्योग: नाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | देशके विकास में सीमेंट की महत्ती भूमिका होने के बावजूद वर्तमान में सीमेंट इंडस्ट्रीज मंदी से गुजर रही हंै। यहां प्लांट को महंगे लाइम स्टोन और कड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में बाजार में बने रहना कीर्तिमान है।

यह बात बिरला काॅर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी बीआर नाहर ने शुक्रवार को यहां बिरला सीमेंट के दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि विकास के दौर में सीमेंट की खपत बढ़नी चाहिए, लेकिन देश में सीमेंट उद्योग भी मंदी से गुजर रहा है। प्रतिस्पर्धा और बढ़ने वाली है। हमारी लाइम स्टोन उत्पादन की लागत अन्य की तुलना में काफी अधिक है। बाजार में बने रहने के लिए लागत कम करना आवश्यक है। चार वर्ष से हमारी कैप्टिव माइंस से लाइम स्टोन निकलना बंद होने के बावजूद सीमेंट उत्पादन निरंतर रहना कीर्तिमान है। स्वागत उदबोधन चंदेरिया सीमेंट इकाई अध्यक्ष वीके हमीरवासिया ने दिया। इकाई के संयुक्त अध्यक्ष एसथत्ते ने आभार जताया। अतिथि कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक पी मजूमदार थे। संचालन सहायक उपाध्यक्ष उमेश पारीक ने किया।

चित्तौड़ में बिरला सीमेंट के 49वें स्थापना दिवस पर आयोजित परंपरागत समारोह में अतिथियों ने संस्थान में 25 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले 23 15 वर्ष सेवा पूरी करने वाले 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...